text
stringlengths 21
566
|
---|
मुगलों की अरक्षित स्थिति को देखते हुए शेरशाह अपने पहले किए हुए समझौते से मुकर गए। |
जैसे ही जब हुमायूं की सेना आगे बढ़ी और शेरशाह की सेना पहले से किए गए समझौते का पालन करते हुए पीछे हटी, तो मुगल सैनिकों ने अपनी सुरक्षा की तैयारियों में ढील दे दी और उचित पहरेदार तैनात किए बिना अपनी खंदकों में लौट आए। |
दोनों शासकों ने अपनी लाज रखने के लिए समझौता भी कियाः हुमायूं की सेना शेर शाह के सैनिकों पर हमला करेगी, और शेर शाह की सेना डरने का दिखावा करके पीछे हट जाएगी। |
हुमायूं ने शेरशाह को बंगाल और बिहार पर शासन करने देने की यह शर्त रखी कि सम्राट, हुमायूं, ने उसे उन प्रांतों पर शासन करने दिया है, जो कि पूर्ण संप्रभुता से बस थोड़ा ही कम था। |
मुगल सेना का प्रमुख हिस्सा, तोपखाना, अब गतिहीन हो गया था, और हुमायूं ने मुहम्मद अज़ीज़ को राजदूत के रूप में भेज कर कुछ कूटनीति का प्रयोग करने का फैसला किया। |
यह एक ज़मीन में ख़ंदक़ों में छुप कर लड़ने वाला युद्ध बनता जा रहा था जिसमें दोनों पक्षों ने खंदकें खोद कर खुद को मजबूत स्थिति में लाने में बहुत समय बिताया था। |
जून 1539 में, बक्सर के पास गंगा के तट पर चौसा की लड़ाई में शेरशाह और हुमायूं एक दूसरे के आमने-सामने थे। |
विद्रोह को और भड़काते हुए, हिंदाल ने आदेश दिया कि मुख्य मस्जिद में खुतबा या उपदेश देने के स्थान को चारों ओर से घेर लिया जाए। |
जब हुमायूं ने महान मुफ्ती, शेख बहलुल, को उसको समझाने के लिए भेजा तो शेख को मार दिया गया। |
शेर शाह पूर्व की ओर लौट गया, लेकिन हुमायूं ने उसका पीछा नहीं कियाः इसके बजाय उसने अपने हरम में काफी समय के लिए खुद को बंद कर लिया, और हर प्रकार की विलासिता में डूबा रहा। |
अंबेडकर ने अर्थशास्त्री के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया, और 1921 तक एक पेशेवर अर्थशास्त्री थे, और इसके बाद वे राजनीतिक नेता बन गए। |
बहुविवाह और रखैल प्रथा की, जो खासकर मुस्लिम महिलाओं के लिए दुखों का स्रोत है, बेहिसाब बुराइयों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। |
जब वे द्वार पर पहुंचे तो ब्राह्मण अधिकारियों ने दरवाजे बंद कर दिए। |
रे ने बाद में कहा कि वह एक फिल्म निर्माता बनने का निश्चय करके थिएटर से बाहर चले गए थे। |
1927 तक, अम्बेडकर ने अस्पृश्यता के खिलाफ सक्रिय आंदोलन शुरू करने का फैसला कर लिया था। |
1926 में, उन्होंने तीन गैर-ब्राह्मण नेताओं का सफलतापूर्वक बचाव किया जिन्होंने ब्राह्मण समुदाय पर भारत को बर्बाद करने का आरोप लगाया था और बाद में उन पर मानहानि का मुकदमा चलाया गया था। |
अम्बेडकर को साउथबरो समिति के समक्ष गवाही देने के लिए आमंत्रित किया गया था, जो भारत सरकार अधिनियम 1919 तैयार कर रही थी। |
जून 1917 में वे भारत लौटे क्योंकि बड़ौदा से मिलने वाली उनकी छात्रवृत्ति समाप्त हो गई थी। |
समुदाय द्वारा उनकी सफलता का जश्न मनाने के लिए एक सार्वजनिक समारोह आयोजित किया गया और इस अवसर पर उन्हें लेखक और पारिवारिक मित्र दादा केलुस्कर ने बुद्ध की जीवनी भेंट की। |
अम्बेडकर-दंपत्ति के तीन बेटे, बलराम, आनंदराव और भीमराव, तथा दो बेटियां मंजुला और तुलसा उनके जाने के बाद जीवित रहे। |
अगले कुछ वर्षों में, इल्तुतमिश ने बंगाल में एक विद्रोह को दबाया, ग्वालियर पर कब्जा किया, मध्य भारत में परमार-नियंत्रित शहरों भीलसा और उज्जैन पर हमला किया और उत्तर-पश्चिम में ख्वारज़्मियन अधीनस्थों को निष्कासित किया। |
अंतिम दो टेस्ट ड्रॉ करने के बावजूद, गावस्कर को 3-0 से हार के बाद कप्तानी से हटा कर, उनके स्थान पर कपिल देव को कप्तान बनाया गया। |
पांचवें टेस्ट में एक और गतिरोध होने के बाद, गावस्कर ने छठे टेस्ट में 123 रन बनाए, जहां ऑस्ट्रेलिया एक पारी से हार गई जब भारत ने श्रृंखला में चौथी बार पहली पारी में 400 से अधिक रन बनाए। |
पहले तीन टेस्ट की पांच पारियों में चार अर्धशतक बनाते हुए उन्होंने एक भरोसेमंद शुरुआत की। |
अक्सर उनके दल की गेंदबाजी अवेधनीय होती थी, जिसके कारण वे बचाव की नीति अपनाते थे एवं इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में ड्रॉ होते थे। |
गावस्कर ने कराची में तीसरे टेस्ट के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 111 और 137 रन बनाए, लेकिन मैच हारने और श्रृंखला की हार से बच न सके। |
भारत ने तीसरा मैच जीता था लेकिन पहले दो मैच हार गया था। |
लेकिन, गावस्कर ने अधिकांश शतक वेस्टइंडीज के दूसरी श्रेणी के दल के खिलाफ बनाए थे, जिसमें उनके चार आक्रामर गेंदबाज़ एक साथ नहीं खेल रहे थे। |
मई 1751 में बालाजी राव ने दामाजी गायकवाड़ और उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर पुणे भेज दिया था। |
उनके चचेरे भाई सदाशिवराव भाऊ ने मराठा सेना का आधुनिकीकरण शुरू किया। |
उनके कार्यकाल के दौरान कई सफल आर्थिक परिवर्तन हुए। |
पेशवा के रूप में अपने बीस साल के शासनकाल में नानासाहेब ने अपने कार्यकाल में तीन प्रमुख शक्तियाँ-उत्तर में मुगलों, दक्षिण में निजाम और बंगाल सल्तनत को पराजित किया। |
नानासाहेब ने राजधानी पुणे और मराठा साम्राज्य के अन्य हिस्सों में यात्रियों के लिए नहरों, पुलों, मंदिरों और आवासों का निर्माण किया। |
उनके नेतृत्व में, मराठा साम्राज्य की सीमाओं का विस्तार वर्तमान पाकिस्तान में पेशावर, दक्षिण में श्रीरंगपट्टनम और वर्तमान पश्चिम बंगाल में मेदिनीपुर तक हुआ। |
साथ ही, मराठा साम्राज्य एक संघ में बदलने लगा, जिसमें होलकर, सिंधिया और नागपुर साम्राज्य के भोंसले जैसे व्यक्तिगत प्रमुख अधिक शक्तिशाली हो गए। |
टीपू सुल्तान ने तुर्क सुल्तान से सेना और सैन्य विशेषज्ञों को भेजने का अनुरोध किया। |
1787 में टीपू सुल्तान ने तुर्क सुल्तान अब्दुल हमीद प्रथम से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ तत्काल सहायता का अनुरोध करते हुए तुर्क राजधानी कॉन्स्टेंटिनोपल में एक दूत भेजा। |
मराठों से पर्याप्त खतरों का सामना करने के बाद, टीपू सुल्तान ने अफगान दुर्रानी साम्राज्य के शासक जमान शाह दुर्रानी के साथ पत्र-व्यवहार शुरू कर दिया था ताकि वे मिलकर अंग्रेजों और मराठों को हरा सकें। |
निराश होकर टीपू सुल्तान ने उस समय के अन्य मुसलमान शासकों के साथ संपर्क स्थापित करना शुरू कर दिया। |
हैदर अली और टीपू सुल्तान दोनों मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय के प्रति नाममात्र की निष्ठा रखते थे, दोनों को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा सभी मौजूदा संधियों में नबाब के रूप में वर्णित किया गया था। |
मैसूर की आर्थिक शक्ति 18 वीं शताब्दी के अंत में टीपू सुल्तान के शासनकाल में शिखर पर थी। |
अधिक करों का भुगतान करने के अलावा उन्हें गुलामों को खिलाने और उनकी शादियों का खर्च उठाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती थी। |
टीपू सुल्तान के जलसेना के प्रबंधकर्ता मंडल में मीर याम की सेवा में 11 कमांडर शामिल थे। |
इतिहासकार डॉ. दुलारी कुरैशी के अनुसार, टीपू सुल्तान एक क्रूर योद्धा राजा थे और उनकी चाल इतनी तेज थी कि दुश्मन को ऐसा लगता था कि वह एक ही समय पर कई मोर्चों पर लड़ रहे थे। |
टीपू ने अपने शासनकाल के दौरान एक नया कैलेंडर, नए सिक्के और सात नए सरकारी विभागों की शुरुआत की, और रॉकेट के उपयोग में नए सैन्य प्रयोग किए। |
कॉर्नवैलिस के पीछे हटने के बाद, टीपू ने अपनी सेना कोयंबटूर भेजी, जिसने लंबे समय तक घेराबंदी करने के बाद उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। |
तीसरे आंग्ल-मैसूर युद्ध में, उन्हें श्रीरंगपट्टम की संधि स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया जिसमें मालाबार और मंगलोर सहित कई पहले प्राप्त क्षेत्र उनके नियंत्रण से निकल गए। |
उन्होंने पोल्लिलूर के युद्ध और श्रीरंगपटना की घेराबंदी में तोपों का प्रयोग किया और आंग्ल-मैसूर युद्धों के दौरान भी ब्रिटिश सेनाओं और उनके सहयोगियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इनका प्रयोग किया, लेकिन अंग्रेजों ने किले पर कब्जा कर लिया। |
रे ने बाद में कहा कि उन्हें पटकथा लिखने के लिए कभी मुआवजा नहीं दिया गया। |
इस अवधि के दौरान रे ने अपनी फिल्मों में इन मुद्दों की कथित कमी के जवाब में भारतीय जीवन की समकालीन समस्याओं को दर्शाना शुरू किया। |
उन्होंने फिल्मों की एक श्रृंखला भी बनाई, जिसे आलोचकों द्वारा पर्दे पर भारतीय महिलाओं के सबसे गहराई से महसूस किए गए चित्रणों में से एक माना जाता है। |
वे अपनी माँ, चाचा और अपने विस्तारित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किराए के घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहे आए। |
पश्चिम बंगाल सरकार से ऋण प्राप्त करने के बाद रे ने अंततः फिल्म पूरी की, जिसे 1955 में रिलीज किया गया था और आलोचकों ने इसकी सराहना की थी। |
1940 में, उनकी माँ ने जोर देकर कहा कि वह रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित शांतिनिकेतन में विश्व-भारती विश्वविद्यालय में अध्ययन करें। |
जमी-उल-हिकाया और ताज-उल-मासिर ने तराइन की केवल दूसरी लड़ाई का उल्लेख किया है, जिसमें पृथ्वीराज को हराया गया था। |
1175 ईस्वी पूर्व में जब पृथ्वीराज बच्चे ही थे, घुरीद शासक मुहम्मद घोरी ने सिंधु नदी को पार किया और मुल्तान पर कब्जा कर लिया। |
पृथ्वीराज के पूर्ववर्तियों को ऐसे मुसलमान राजवंश द्वारा किए गए कई हमलों का सामना करना पड़ा था जिन्होंने 12 वीं शताब्दी तक भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था |
पृथ्वीराज विजय में उल्लेख किया गया है कि पृथ्वीराज को अप्सरा तिलोत्तमा के अवतार से प्यार हो गया था, हालांकि उन्होंने इस महिला को कभी देखा नहीं था और पहले से ही अन्य महिलाओं से उनकी शादी हो चुकी थी। |
दो महीने बाद, अफजल खान ने शिवाजी के पास एक दूत भेजा और सुझाव दिया कि दोनों नेता किले के बाहर निजी तौर पर परस्पर बातचीत करने के लिए मिलें। |
परमर्दी का बहनोई माहिल परिहार आधुनिक उरई पर शासन करता था, उसके मन में परमर्दी के लिए दुर्भावना थी और उसने राजा को हमला करने के लिए उकसाया। |
सोमेश्वर के शासनकाल का अंतिम शिलालेख और पृथ्वीराज के शासनकाल का पहला शिलालेख, दोनों इस वर्ष के हैं। |
पृथ्वीराज गुजरात से अजमेर चले गए, जब पृथ्वीराज द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके पिता सोमेश्वर को चहामान राजा का ताज पहनाया गया। |
इनकी रचना उनकी मृत्यु के सदियों बाद की गई थी और इनमें अतिशयोक्तिपूर्ण और काल-दोषयुक्त किस्से शामिल हैं। |
इनमें पृथ्वीराज विजय, हम्मीर महाकाव्य और पृथ्वीराज रासो शामिल हैं। |
इसके परिणामस्वरूप औरंगजेब और उनके भाई शाहजहाँ के साथ आगरा में फिर से मिल सके। |
मराठों ने तांत्रिक पुजारी, निश्चल पुरी गोस्वामी को बुलाया, जिन्होंने घोषणा की कि पहला राज्याभिषेक अशुभ ग्रह दशा में आयोजित किया गया था, और इसलिए दूसरा राज्याभिषेक कराना आवश्यक था। |
1665 के मध्य तक, जब पुरंदर का किला घेर लिया गया और उस पर कब्जा होने ही वाला था, तब शिवाजी को जय सिंह के साथ समझौता करने के लिए मजबूर होना पड़ा। |
उन्होंने पास के चाकन किले पर भी कब्जा कर लिया, और दीवारों को लांघने से पहले इसे डेढ़ महीने तक घेरे रखा। |
शिवाजी ने औरंगजेब को - जो उस समय दक्कन के मुगल सूबेदार और मुगल सम्राट के पुत्र थे - बीजापुर पर कब्जा करने में अपनी सहायता की पेशकश की, बदले में उन्होंने मांगा कि उनके कब्जे वाले बीजापुरी किलों और गांवों पर उनके अधिकार को औपचारिक मान्यता दी जानी चाहिए। |
पवन खिंड के जारी युद्ध में, छोटी मराठा सेना ने बड़े दुश्मन को रोक कर शिवाजी के बच निकलने का मौका दिया। |
बीजापुर की सेना के 3,000 से अधिक सैनिक मारे गए और एक उच्च पद का सरदार, अफजल खान के दो बेटे और दो मराठा प्रमुखों को बंदी बना लिया गया। |
इसी तरह के व्यवहार के डर से, ज़मोरिन ने अपने महल को आग लगा दी और आग की लपटों में मर गया, जिससे कालीकट के इराडी के राजवंशीय शासन का अंत हो गया। |
मराठा विजय ने हैदर को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया, उन्हें बेडनोर को छोड़ना पड़ा, हालांकि वे इसके खजाने को श्रीरंगापट्टम ले जाने में सफल रहे। |
उन्होंने सावनूर के नवाब से सहायता की गुहार लगायी थी जब हैदर ने आक्रमण किया। |
उनकी गोवा के दो कैथोलिक पादरियों, बिशप नोरोन्हा और फादर जोकिम मिरांडा के साथ बहुत गहरी मित्रता थी और उन्होंने एक प्रोटेस्टेंट प्रचारक को अपने दरबार में रहने की अनुमति दी। |
कहा जाता है कि हैदर अली को, जो निरक्षर थे, अद्भुत स्मृति और संख्यात्मक कौशल का आशीर्वाद प्राप्त था। |
वास्तव में मुहम्मद अली खान वालाजा और मैसूर के नेता लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ थे, और एक-दूसरे को नुक्सान पहुँचाते हुए क्षेत्रीय लाभ की मांग कर रहे थे। |
हालांकि जफर खान आक्रमणकारियों पर भारी संख्या में जानी नुक्सान पहुँचाने में सफल रहे, लेकिन वे और उनकी टुकड़ी के अन्य सैनिक युद्ध में मारे गए। |
अलाउद्दीन के प्रशासन ने दिल्ली में विद्रोहियों के परिवारों को क्रूर सजा दी, जिसमें माताओं के सामने उनके बच्चों की हत्या भी की गई थी। |
अलाउद्दीन द्वारा उन्हें पहले दिए गए धन समेत उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली गई। |
सुल्तान के रूप में अलाउद्दीन के पहले वर्ष के बारे में, इतिहासकार जियाउद्दीन बरनी ने लिखा कि यह दिल्ली के लोगों द्वारा देखा गया सबसे खुशनुमा वर्ष था। |
जब मलिका-ए-जहान ने सुना कि जलालुद्दीन के शाही परिवार के लोग अलाउद्दीन के साथ शामिल हो गए हैं, तो उन्होंने अरकली से माफी मांगी और उन्हें सिंहासन की पेशकश की, और उन्हें मुल्तान से दिल्ली की ओर कूच करने का अनुरोध किया। |
वे शिहाबुद्दीन मसूद के सबसे बड़े बेटे थे, जो खिलजी वंश के संस्थापक सुल्तान जलालुद्दीन के बड़े भाई थे। |
जब तक वे बदायूं पहुँचे, तब तक उनके पास 56,000 की विशाल अश्वसेना और 60,000 सैनिको की विशाल पैदल सेना थी। |
अलाउद्दीन - जिन्हे जुलाई 1296 में सिंहासन पर बैठने से पहले तक अली गुरशास्प के नाम से जाना जाता था - को औपचारिक रूप से कारा में अलाउददुन्या वद दीन मुहम्मद शाह-उस सुल्तान की उपाधी के साथ नया राजा घोषित किया गया। |
उन्होंने सुल्तान द्वारा हस्ताक्षरित किए गए क्षमा पत्र का अनुरोध किया, जिसे सुल्तान ने तुरंत दूतों के हाथ भेज दिया। |
जलालुद्दीन के खिलाफ विद्रोह के लिए अलाउद्दीन को उकसाते हुए, मलिक छज्जू के समर्थकों ने जोर देकर कहा कि उन्हें एक बड़ी सेना बनाने और एक सफल तख्तापलट करने के लिए बहुत धन की आवश्यकता होगी: मलिक छज्जू का विद्रोह संसाधनों की कमी के कारण विफल हो गया था। |
जलालुद्दीन के राजा के रूप में उदय के बाद अचानक राजकुमारी बनने पर वह बहुत अहंकारी हो गई थी और अलाउद्दीन पर हावी होने की कोशिश करने लगी। |
मंगोलों के खिलाफ उनकी सेना का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले सेनापतियों में जफर खान, उलुघ खान और उनके गुलाम-सेनापति मलिक काफूर शामिल थे। |
जलालुद्दीन की हत्या के बाद, उन्होंने दिल्ली में अपनी सत्ता को मजबूत किया, और मुल्तान में जलालुद्दीन के बेटों को अपने अधीन कर लिया। |
उन्होंने भारत पर मंगोल आक्रमणों का सफलतापूर्वक सामना किया। |
अलाउद्दीन ने कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव स्थापित किए जो राजस्व, मूल्य नियंत्रण और समाज से संबंधित थे। |
इन नवाचारों के बावजूद, अधिकांश सैनिक धनुष और तीर का उपयोग करते थे, तलवार निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि वे इंग्लैंड से आयात किए गए हथियारों का उपयोग करना पसंद करते थे, और तोपों का संचालन मुगलों को नहीं बल्कि यूरोपीय बंदूकधारियों को सौंपा जाता था। |
गोलकोंडा के मुख्य द्वार इतने मजबूत थे कि युद्ध के हाथियों के हमले भी उनको तोड़ नहीं सकते थे। |
जबकि मस्जिदों का निर्माण करना शाही कर्त्तव्यों में से एक माना जाता था, औरंगजेब के नाम पर कई फरमान थे, जिनमें मंदिरों, मठों, चिश्ती की दरगाह, और गुरुद्वारों का समर्थन भी किया गया था, जिनमें से कुछ थे उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर, देहरादून का गुरुद्वारा, चित्रकूट का बालाजी मंदिर, गुवाहाटी का उमानंद मंदिर और शत्रुंजय जैन मंदिर। |
1679 और 1707 के बीच मुगल प्रशासन में हिंदू अधिकारियों की संख्या, आधे से बढ़कर 31 हो गई। |
1658 में औरंगजेब ने अपने औपचारिक राज्याभिषेक की व्यवस्था दिल्ली में की। |
शाह शुजा ने, जिसने स्वयं को बंगाल में सम्राट घोषित कर दिया था, और अधिक क्षेत्रों पर कब्जा करना शुरू कर दिया और इस वजह से औरंगजेब पंजाब से एक ऐसी नई और बड़ी सेना के साथ कूच करने के लिए तत्पर हो गया, जो खजवा के युद्ध के दौरान लड़ी, जहाँ शाह शुजा और उनके जंजीर-कवच के बख्तरबंद युद्ध के हाथियों को औरंगजेब के वफादार सैन्यबलों ने पराजित कर दिया। |
यह महसूस करते हुए कि उनकी वापस बुलाई गई बिहार की सेनाएं और अधिक दृढ़ हो गए औरंगजेब के आगे बढ़ते आने का विरोध करने के लिए समय पर आगरा नहीं पहुंचेंगी, दारा किसी तरह से गठबंधन बनाने में जुट गया, लेकिन उसने पाया कि औरंगजेब ने पहले ही संभावित उम्मीदवारों समर्थन माँग लिया था। |
जब तेंदुलकर ने 1996 में कप्तान के रूप में पदभार संभाला, तो उनसे बड़ी आशाएं और उम्मीदें थीं। |
Subsets and Splits